गाजियाबाद
लोनी में फुके ट्रांसफार्मर को बदलने में लापरवाही पर भड़का आक्रोश
अकुर विहार बिजली घर पर कॉलोनीवासियों का हंगामा, विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। पी.एन. बिहार कॉलोनी में पिछले तीन दिन से फुके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में विभागीय लापरवाही ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया। नाराज कॉलोनीवासियों ने शनिवार को अकुर विहार डीएलएफ बिजली घर का घेराव करके विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कॉलोनीवासियों का कहना था कि तीन दिन से पी एन बिहार कालोनी का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, बावजूद इसके नया ट्रांसफार्मर लगाने में विभाग हीला हवाली कर रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि आज जब विभागीय कर्मचारी नया ट्रांसफार्मर लेकर आए और उसे लगाया गया, तो उसमें से चिंगारी उठने लगी। बाद में कर्मचारी उसे उतारकर ले गए और दोबारा लगाने का आश्वासन देकर वापस लौट गए।
इससे आक्रोशित दर्जनों महिला-पुरुष बिजली घर पहुंच गए। जैसे ही अधिकारियों को उनकी आने की खबर मिली, वे दफ्तर छोड़कर निकल गए। नाराज लोगों ने कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध दर्ज कराया और विभागीय अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विधुत विभाग का घेराव करने वाले में अर्जुन, पंकज ,रमेश ,सुमित ,प्रियंका तिवारी ,बबीता और गुड़िया शामिल मुख्य रूप से शामिल थे


