अमरोहा

अमरोहा में जुए का खेल, 

गुलामपुर गांव में लाखों के दांव, पुलिस जांच में जुटी, लाखों रुपए दांव पर लगाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में जुए का अवैध कारोबार सामने आया है। गांव गुलामपुर में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में युवा जुआ खेल रहे हैं। इस दौरान लाखों रुपए दांव पर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कारोबार गांव लठीरा और गांव गुलामपुर के दो युवक मिलकर चला रहे हैं। जुआ शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो जाते हैं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर पोस्ट दिया।
वीडियो में जुए की पूरी गतिविधि कैद है। यह वीडियो इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों का सबूत है। हसनपुर के कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रयासरत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button