खेलबरेली

सीनियर खिलाड़ियों का किया गया सम्मान                                             

  नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो     
           
  बरेली : रोटरी क्लब का बरेली ग्लोरी एवं ग्रामीण बैंक स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में एक कार्यक्रम स्थानीय होटल डेरा खास में आयोजित किया गया जिसमें सीनियर खिलाड़ी जो अपने-अपने क्षेत्र में carom, chess, बैडमिंटन के टेबल टेनिस और क्रिकेट में अच्छा नाम कमाए थे को सम्मानित किया गया.  कार्यक्रम के प्रारंभ में  राजीव कोहली ने सभी खिलाड़ियों को और उनके परिवार का स्वागत किया उसके उपरांत रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि वह कार्यक्रम में उपस्थित और समय  निकाला.श्अवस्थी ने बताया और आग्रह किया कि 60 प्लस के बाद में खेल को बंद ना किया जाए कुछ इंडोर गेम्स खेल जाए जिससे बुद्धि का विकास होता रहे बुद्धि शिथिल ना पड़े .कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण श्री दीपक राज श्रीवास्तव एवं यू पी ग्रामीण बैंक के डीआर एम श्री प्रताप सिंह गंगवार ने किया. विभिन्न खेलों में पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम है अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,अनुपम कुमार , मुनेश सारस्वत ,पंकज वर्मा, अनूप पलाधि,अशोक श्रीवास्तव ,दिनेश बिष्ट ,सुरेंद्र सिंह  कनबाल ,मनोज सेठ, आरपी सिंह सुधीर तिवारी ,शेखर गुप्ता ,सतीश मिश्रा .सभी खिलाड़ियों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया. सभी साथियों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की .सीनियर्स के चेहरे यह सम्मान पाकर खिल उठे थे .अपनी अपनी स्मृति खिलाड़ियों ने भी साझा की और उनके परिवार के जनों ने भी अपनी स्मृतियों को साझा किया .अंत में रात्रि भोज और गीत संगीत के कार्यक्रम के उपरांत यह कार्यक्रम समाप्त हुआ.क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं उपस्थित सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों को धन्यवाद दिया . इस प्रकार कार्यक्रम संपन्न हुआ.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button