अमरोहा

करोड़ों की जमीन में हेराफेरी, दो राजस्व निरीक्षक निलंबित

अमरोहा तहसील में राजस्व अभिलेखों में बड़ी धोखाधड़ी; 5 लोगों पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा तहसील में राजस्व अभिलेखों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे 9 पर स्थित 95 बीघा जमीन के कुछ गाटा संख्याओं में राजस्व अभिलेखों में अवैध संशोधन किए गए। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर संशोधन कर दिया। जब आवेदकों को इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की। जांच में पता चला कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तत्कालीन कानूनगो ने मोटी रकम लेकर खतौनी में संशोधन किया। अब्दुल अजीम और अब्दुल हई के प्रार्थना पत्र में भी संशोधन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दो राजस्व निरीक्षकों – रोहताश राणा और विक्रम सिंह त्यागी को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच के लिए एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अमरोहा नगर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अमन कुमार, राजस्व निरीक्षक रोहताश राणा, रजिस्टार विक्रम त्यागी, अब्दुल अजीम और अब्दुल हई शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button