खैरथल
नीतिगत असफलता पर भी भाजपा मना रही उत्सव – गिरीश डाटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। पी सी सी सदस्य गिरीश डाटा ने जीएसटी दरों मे कटौती करने का जश्न मनाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा डाटा ने कहा नेता विपक्ष लोक सभा राहुल गांधी ने जीएसटी लगाने के पहले ही दिन सरकार को खबरदार किया था मगर सरकार को आठ साल बाद बात समझ मे आई है और जीएसटी दरों मे बदलाव किया है सरकार अब बचत उत्सव मना रही है तो आठ साल जो जीएसटी के नाम वसूली हुई उसे क्या कहा जायें,उसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने जीएसटी, विदेश नीति और खैरथल -तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने जैसे विषयों पर सरकार को घेरा। डाटा ने बताया यह ऐसी सरकार है जो अपनी असफलताओ का जश्न भी बड़े जोर शोर से मनाती है लाल किले की प्राचीर से जीएसटी को सही ठहराया था, लेकिन अब जनता को राहत देने की बातें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ साल तक सरकार ने जनता से हजारों-लाखों करोड़ रुपये नाजायज जीएसटी के रूप में वसूले और अब राहत देने के नाम पर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। विदेश निति अमेरिका में भारतीय कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए करीब 88 लाख रुपये का शुल्क भरना होगा। इससे भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। यह सरकार की कूटनीति की विफलता है। डाटा ने बताया खैरथल -तिजारा का नाम व मुख्यालय बदलने का प्रयास भी भाजपा की मनमानी है लोग आंदोलन में है 45 दिन से सरकार को कोई परवाह नही है इतनी संवेदनहीनता जनता के प्रति क्या सही कही जा सकती है?


