सिंगरौली
कोरसर सरपंच के नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधी शिविर का भव्य आयोजन
स्वस्थ रहेगी नारी तभी पूरी होगी विकसित भारत की तैयारी:- डॉ. स्वाति सिंह चंन्देल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कोरसर मे सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंन्देल के नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण के लिए शिविर का भव्य आयोजन किया गया, शिविर में माताएं – बहने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण कराए तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर से उन्होंने परामर्श भी लिया, की शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जाए, ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी जनता जनार्दन शिविर का लाभ उठाएं एवं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, स्वास्थ्य परीक्षण हमारे भारत देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र कोरसर सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंन्देल के नेतृत्व भारत देश में चलाए जा रहे हैं अभियान को आज दिनांक 21.9.2025 को ग्राम पंचायत क्षेत्र कोरसर में प्रातः 10:30 बजे से स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी क्षेत्र के जनता जनार्दन माताएं- बहने- बुजुर्गों ने इस स्वास्थ्य संबंधी शिविर का लाभ उठाएं, बस इतना ही नहीं, सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान का कोरसर सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंन्देल ने जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती, तथा जनता के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहती हैं।



