गाजियाबाद
संगठन सर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस ने घोषित किए नए पदाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद– महानगर कांग्रेस कार्यालय, कंपनी बाग, घंटाघर में आज 24 सितंबर 2025 को संगठन सर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष वीर सिंह ने की।
कार्यक्रम में वीर सिंह ने अमीर अहमद को वार्ड संख्या 37, शमशेर सिंह को वार्ड संख्या 90, सोनू को वार्ड संख्या 10 का वार्ड अध्यक्ष, हरेंद्र शर्मा को महानगर सचिव, मुम्तियाज सैफी को वार्ड 64 व 66 का मंडल अध्यक्ष और मुनेश शर्मा को वार्ड 37 व 10 का मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर पत्र देकर सम्मानित किया।
वीर सिंह ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य और दायित्वों से अवगत कराते हुए शीघ्र अपनी-अपनी वार्ड कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की रूपरेखा और कार्यप्रणाली के विषय में भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल गाजियाबाद जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, उत्तर प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक कांग्रेस) अकबर चौधरी, संगठन प्रभारी विकास शर्मा, कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, महानगर विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
