झुंझुनू

पंचमुखी बालाजी मंदिर में नवरात्रि पर रामायण पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा के पलटूदास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर लगातार रामायण के पाठ चल रहे है। कथावाचक गजराज सिंह शेखावत के द्वारा प्रथम नवरात्रि को शुरू हुए रामचरित्र मानस के पाठ किए जा रहे है। नवरात्रि पर मंदिर पर काफी चहल पहल है।प्रतिदिन भक्त श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। रविवार को समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने भी बालाजी के दर्शन किए। गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, नाथू राम सैनी, बाबूलाल सैनी, राधेश्याम कुमावत,राधेश्याम सैनी गंगा राम,महेश शर्मा, संदीप मीणा, डॉ सावर मल सैनी,मदन सैनी,हरि सैनी, शीशराम रावत,गिरधारी रावत सहित कई भक्त मौजूद रहे।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button