सिंगरौली

विकासखण्ड स्तर पर भी होगी प्रभावी जनसुनवाई

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली-आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिला स्तरीय जनसुनवाई में दूर-दराज के ग्रामीणों की बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विकासखण्ड स्तर पर जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है, ताकि आवेदकों को जिला मुख्यालय न आना पड़े।
इस आदेश के तहत अब प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय चितरंगी सभागार, मंगल भवन जनपद कार्यालय देवसर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सभागार माड़ा में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करेंगे और इसमें विकासखण्ड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। माड़ा सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ADEO/PCO भी मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई होने के कारण विकासखण्ड सिंगरौली के लिए पृथक से आयोजन नहीं होगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आवेदकों को त्वरित समाधान देना है और समय लगने वाले मामलों में आवेदकों को सही व यथोचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button