मथुरा

शोभायात्रा में अग्रसेनमय हुआ बलदेव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बलदेव में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत कस्बे में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में अग्र युवा मंडल द्वारा अग्रवाल सेवा सदन से शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अठारह राजकुमारों के साथ एक दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शुभारंभ फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाबूलाल चौधरी व ब्लाॅक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने आरती उतार कर किया। गणेश, लक्ष्मी, राधाकृष्ण, कृष्ण-बलराम, सरस्वती, भोले बाबा आदि की झाकियों ने मन मोह लिया। इस दौरान अध्यक्ष विनय अग्रवाल, रोहित मोदी, प्रवीण मोदी, रिंकू सेठ, सुरेंद्र चौधरी, करण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, तरुण गोयल, सुदीप बंसल, विवेक गोयल आदि , तुषार गोयल, अन्नू बंसल, मयंक अग्रवाल, केशव गोयल, प्रिंस अग्रवाल, अंकुश बंसल, निलेश मित्तल, दिलीप गोयल, पंकज मित्तल, रामकुमार मित्तल, बसंत लाल, सुनील गर्ग, सोनू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button