गोड्डा
महापुरुषों की जीवनी से सीख लेने की जरुरत : डालसा
गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर मंडल कारा सभागार में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने बंदियों को कानूनी जानकारी दी। मौके पर एलएडीसी अजीत कुमार ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों से हमें सीख लेने की जरुरत है। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी महान विभूति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उन्हें नमन करते हैं। आज पूरा देश उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर रहे हैं। किसी ने कोई अपराध तो किया होगा जिससे जेल पहुंच गये। फिर इस प्रकार की गलती की पुनवृत्ति नहीं करें । महापुरुषों की जीवनी हमेंं समय को व्यर्थ नहीं गंवाते हुए सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए विकास की राह पर बढ़ने की सीख देता है। एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी को न्याय सुलभ हो इसके लिए विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है ताकि बंदियों को वकील के माध्यम से अपनी बात कहने का अवसर प्रदान किया जा सके। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने अपने पुरुषार्थ को जगाने का आह्वान किया है। मौके पर लीली कुमारी , राहुल कुमार, आयुष राज आदि उपस्थित थे।



