
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। गाजियाबाद के गांव बम्हेटा स्थित एल.आर. गोल्डन फार्म हाउस में आज भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की एक विशाल किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में किसानों ने मौजूदा समस्याओं, रबी फसलों की बुवाई, नए बीजों की जानकारी और खाद की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
पंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा कि “आज किसान अनेक संकटों से गुजर रहा है। हाल ही में आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश सरकार के अधिकारियों से मिलकर उचित मुआवजे की मांग करेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू अधाना को निर्देश दिया कि वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर खाद, बीज और केमिकल्स की समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न जनपदों से आए वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा किसान हितों पर केंद्रित कार्यों को गति देने के सुझाव दिए।
वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम शर्मा ने किसानों को नई तकनीकों और फसल प्रबंधन के तरीके समझाते हुए बताया कि कम लागत में अधिक पैदावार कैसे ली जा सकती है।
भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यूनियन में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन में कई नई नियुक्तियाँ की गईं —
निशांत यादव – मंडल अध्यक्ष
अमित – युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी)
मनोज सिंह – प्रदेश प्रवक्ता
अजमत अल्वी – युवा प्रदेश प्रभारी
सहजाद आलम – प्रदेश उपाध्यक्ष
इनके साथ सैकड़ों नए सदस्य भी यूनियन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बिन्नू अधाना (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष), निशांत भड़ाना (प्रदेश अध्यक्ष), कपिल नागर (युवा प्रदेश अध्यक्ष), जगब भाटी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दीपक भड़ाना (जिला अध्यक्ष मेरठ), राहुल यादव (युवा जिला अध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम शर्मा, अंकित गुर्जर, गौरव गिरी आदि मौजूद रहे।
पंचायत में बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ जिलों से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपाल फौजी ने की और संचालन गजब भाटी ने किया।
पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द समाधान की मांग उठाई गई।


