रांची
सीएम हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
CM Hemant Soren and MLA Kalpana Soren paid tribute

=======
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सीएम हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन रविवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने श्री विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।



