गोड्डा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की मासिक बैठक संपन्न टीकाकरण
मौसमी बीमारियों और अंग प्रत्यारोपण पर दी गई विशेष जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान की अध्यक्षता में एएनएम कर्मियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पासवान ने बैठक के दौरान टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस समय मौसमी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और साफ-सफाई बनाए रखने की आवश्यकता है।डॉ. पासवान ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट (अंग प्रत्यारोपण) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी और सभी एएनएम को ग्रामीणों के बीच जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनीमिया से संबंधित जानकारी भी दी और इसके रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।बैठक के दौरान सभी एएनएम से उनकी मासिक रिपोर्ट ली गई और आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर सीएचओ खुशबू कुमारी, स्नेहलता कुमारी, कृष्णमूर्ति, आशालता, मीणा कुमारी, कौशल्या कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुजाता कुमारी, कृष्णा कुमारी, नीलम, सुषमा, गीता, किरण सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं..




