बागपत
बरनावा में इंसानियत की मिसाल
डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में डॉक्टरों ने दिखाई सेवा भावना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरनावा (बागपत) : डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, बरनावा की ओर से रविवार को नि:स्वार्थ सेवा का एक और अद्भुत उदाहरण सामने आया। सच्ची डॉक्टर समिति के सदस्य डॉक्टरों ने पूरे समर्पण और मानवता की भावना के साथ स्थानीय लोगों की सेवा करते हुए “इंसान बनो, इंसानियत निभाओ” का संदेश दिया।
इस सेवा शिविर में दर्जनों अनुभवी चिकित्सक —
डा. अशोक इंसा, डा. त्रिलोकी इंसा, डा. राजवीर इंसा, डा. राजेश इंसा, डा. कपिल, डा. अमरपाल, डा. मुकेश, डा. श्रवण, डा. प्रवीण, डा. विजय, वैद्य कृष्णपाल, डा. नथू सिंह, डा. भोला और डा. शिवकुमार — ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई, रक्तचाप, शुगर, नेत्र परीक्षण और अन्य बीमारियों की जांच की गई। कई जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।
डॉक्टर समिति के प्रमुख डा. अशोक इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डा.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां के मार्गदर्शन में देशभर में ऐसी सैकड़ों मानवता सेवा गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उद्देश्य सिर्फ एक है — “इंसान की सेवा ही सच्ची पूजा है।”
स्थानीय ग्रामीणों ने भी डॉक्टरों की इस नि:स्वार्थ सेवा की प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टरों ने सभी उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।



