गोड्डा

न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में मजदूरों को मिली नालसा स्कीम की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
बोआरीजोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नालसा के स्कीमों की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में बोआरीजोर प्रखंड के आदिवासी बहुल रामकोल गांव में डालसा की टीम में शामिल अधिकार मित्र सुषमा मुर्मू एवं अनिता टुडू ने मजदूरों को कानूनी जानकारी एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मेहनत पर ही विकास की बुनियाद है। सरकारी व गैर सरकारी उद्योगों में 80 प्रतिशत असंगठित मजदूर कार्य करते हैं। समय के साथ-साथ मजदूरों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित की गई। मनरेगा के तहत देश के असंगठित मजदूरों के लिए कम से सौ दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा को कानूनी दर्जा भी दिया गया है। इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से भी मजदूरों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। श्रम कार्ड व ई-श्रम कार्ड के तहत भी अनेक प्रकार के लाभ व पेंशन का प्रविधान है। इस संबंध में जागरुक रहने की जरुरत है। इधर, बसंतराय में जायसवाल मांझी व जोबाती मुर्मू, सुंदरपहाड़ी में चुनका मुर्मू व मंजरी बीबी, पथरगामा में रामविलास महतो व बासुदेव मणीनंदन कुमार, गोड्डा में चंपा कुमारी, मेहरमा में मीनू बेसरा व दयानदं यादव, ठाकुरगंगटी में मुन्नी रानी व दिलीप यादव, सुंदरपहाड़ी में मंजरी बीबी व चुनका मुर्मू, पोड़ैयाहाट में मो. हसीब आदि ने विधिक सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में आसपास क्षेत्र के दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button