धनबाद
बोकारो जिले मेंहाथियों ने दो को कुचलकर मार डाला
Two people were trampled to death by elephants in Bokaro district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में 42 हाथियों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। इन हाथियों द्वारा 02 लोगों को कुचलकर मार डालने की खबर है। बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के तिलैया ग्राम में रेलवे क्रॉसिंग के पास हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला है। घटनास्थल पर बोकारो वन क्षेत्र अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बोकारो पुलिस भी मौजूद है। कुछ दिन पहले ही विभाग द्वारा यह सूचित किया गया था कि इस क्षेत्र में 42 हाथियों का झुंड का विचरण कर रहा है और सभी कोई अत्यधिक सतर्क रहे। इसके बाद भी यह दुखद घटना घट गई।



