मुरादाबाद

प्रधान मंत्री आवास पाने के लिए चक्कर काट रहा युवक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद निवासी मुनेंद्र पाल ने 2020 में मंझोला योजना 4 सेक्टर 15 में 34 मीटर प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए आवेदन किया गया था जिसकी कुल कीमत 6 लाख रुपए है 250000 लाख रुपए सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलती है मुनेंद्र पाल के मुताबिक लाटरी में उसका नाम आने पर पहली किस्त जमा करके कब्जा दिया जाना था परन्तु उसका नाम लाटरी में भी आ गया जिसका आवास विकास की लिस्ट में 17/101नं है और मकान के उसने 350000 रुपए भी जमा कर दिए कर दिए पर आवास विकास कब्जा देने की जगह आजतक उससे चक्कर लगवा पहले कहा गया था कि रुपए जमा करने पर रजिस्ट्री कर दी जाएगी पर रुपए जमा करने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई बल्कि उससे कहा गया कि शासन से आदेश आये हैं अब रजिस्ट्री नहीं होगी एग्रीमेंट होगा लोग मकान बेच रहे हैं मुनेंद्र पाल ने काफी समय पहले एग्रीमेंट के लिए स्टांप भी जमा कर दिए पर कब्जा मिला न एग्रीमेंट हुआ मुनेंद्र दर दर की ठोकरें खा रहा है इससे ये दिखाई देता है कि लापरवाह अधिकारी मोदी सरकार की योजना को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
आवास विकास संपत्ति अधिकारी
आवास विकास संपत्ति अधिकारी कृष्ण मोहन से जब नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम ने बात की तो उन्होंने कहा कि मैं इसी महीने आया हूं मुझे कोई जानकारी नहीं है मैं जानकारी करता हूं।
अब देखना है कि मुनेंद्र पाल को उसका मकान हाथ आयेगा। या नहीं या फिर वो ऐसे ही चक्कर काटता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button