बागपत

सम्मानित उज्जवल खाप द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

सामाजिक एकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। बाबा भूमिया की पावन भूमि ग्राम चोर मऊ में सम्मानित उज्जवल खाप के चौधरी संजय कुमार के नेतृत्व में वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न खापों के चौधरी, प्रधान, थांबा चौधरी एवं समाज की विशिष्ट विभूतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। खाप के चौधरियों एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण एवं साल ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकता, आपसी सद्भाव और युवाओं की सामाजिक भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे।

उज्जवल खाप के चौधरी संजय कुमार ने कहा कि — “हमारा उद्देश्य समाज में जागरूकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। हर खाप एक परिवार की तरह मिलकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे।”

इस शुभ अवसर पर मुझे भी कुंडू खाप की ओर से सादर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उज्जवल खाप द्वारा आयोजित यह प्रेरणादायक कार्यक्रम सामाजिक एकता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में बालियान खाप के चौ. नरेश टिकैतबुढ़ियान खाप के चौ. सतवीर सिंहडांगी खाप के चौ. ओमपाल डांगीथांबा चौ. संजीव मलिकगठवाड़ा खाप के प्रतिनिधिबतीसा खाप के शोकेंद्र सिंह तथा जमाना गुलियां के अंकित सोलंकी सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों ने एक स्वर में उज्जवल खाप के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को समाज की मजबूती की दिशा में अहम बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button