गोड्डा

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनी, लोगों ने रखे अपने विचार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। तिलक नगर में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती सभी गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर सेवानिवृत शिक्षक कमला कांत यादव ने कहा कि केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है। साथ ही उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि हम सभी को उनके वीर गाथाओं को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। मौजूद जिला परिषद सदस्य पोड़ैयाहाट (प.) ने भी संबोधित किया। दौरान पवन झा, कृष्ण कन्हैया, संजीव टेकरीवाल, आशीष यादव लीलाधर सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। डॉन बॉस्को विद्यालय के निदेशक अमित रॉय ने भी संबोधन किया। विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर शिवेश वर्मा, अनिल साह, प्रफुल्ल पुष्प रोहित वर्मा, जीतू सिंह, नितेश सिंह, गौतम कुमार एवं बच्चों सहित अन्य ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button