अमरोहा

अमरोहा एसपी ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल।

"चार सीओ और 48 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले नई जिम्मेदारियां मिली।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : जनपद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने शनिवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।इस फेरबदल के तहत चार क्षेत्राधिकारियों सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इसके अतिरिक्त48 सिपाहियों का भी तबादला किया गया है।एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार सीओ अभिषेक यादव को सीओ सिटी नियुक्त किया गया है।वहीं सीओ सिटी शक्ति सिंह को अब सीओ साइबर क्राइम सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत को उनके सर्किल से हटाकर डायल 112 सीओ सहित अन्य प्रभार सौंपे गए हैं। उनकी जगह सीओ पंकज कुमार त्यागी को हसनपुर सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।इन बड़े बदलावों के साथ ही अमरोहा पुलिस अधीक्षक ने 48 सिपाहियों का भी स्थानांतरण किया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसपी जल्द ही कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button