अमरोहा

प्रभारी निरीक्षक थाना नौगावां सादात द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया       ‌       

भीष्म सिंह नौगावां सादात।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नौगावां सादात में एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2025 के समापन पर सुनील कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नौगावां सादात द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया तथा यातायात माह-2025 के अन्तर्गत यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई ।*
 Zion इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नौगावां सादात में आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2025 का समापन समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना नौगावां सादात बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
समापन कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नौगावां सादात द्वारा यातायात माह-2025 के अंतर्गत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक महोदय ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग न करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की छोटी-छोटी बातें बड़े हादसों से बचाती हैं और प्रत्येक नागरिक को स्वयं तथा अपने परिजनों को सुरक्षित रखने हेतु इन्हें गंभीरता से अपनाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ़्रॉड, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, एवं पासवर्ड सुरक्षा के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बच्चों को प्रमुख हेल्पलाइन नंबर—
112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)—के बारे में भी बताया गया और किसी भी असामान्य या आपत्तिजनक स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अमरोहा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर की जाने वाली ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ बच्चों में सुरक्षा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
अमरोहा पुलिस जन सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति निरंतर संकल्पित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button