खैरथल
इंजीनियर पॉइंट स्कूल ने किया टैलेंट सर्च एग्जाम का पोस्टर विमोचन
15 लाख कैश प्राइज व ढाई करोड़ स्कॉलरशिप का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले टैलेंट सर्च एग्जाम के पोस्टर का विमोचन सोमवार को किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के निदेशक आज़ाद चौधरी ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए ढाई करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, साथ ही विभिन्न कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुल 15 लाख रुपये के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहायता करना है। परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी 8696737231 नंबर पर “E.P” या “Hii” लिखकर व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या लिंक https://forms.gle/ WbkzdXKdzVDfmuW8A के द्वारा सीधे आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इसी नंबर 8696737231 पर संपर्क कर सकते हैं।
