खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति का 103 वें दिन भी जारी रहा धरना

धरनार्थी बोले भाजपा नेताओ के मंसूबें नही होगें पूरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : जिला मुख्यालय का नाम बदलने व जिला मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की सरकार की मंशा की साजिश के विरोध में पिछले तीन माह से अधिक दिनों से चल रहे धरने को मंगलवार  को एक सौ तीन दिन पूर्ण हो गए है
 धरना स्थल पर रोजाना की भांति आज भी काफ़ी संख्या में किसान व स्थानीय लोग मौजूद रहे!जिन्होंने भाजपा नेताओं के मंसूबे पूरे नहीं होने देने का प्रण लिया!वक्ताओ नें राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की भाजपा सरकार उप चुनावों में लगातार हो रही हार से सबक नहीं ले रही है मनमर्जी का खामियाजा यहां भी भुगतना पड़ेगा.
धरने पर आज विधायक  दीप चंद खैरिया,गिरीश डाटा,विरसिंह ढिल्लन ,दीपक चौधरी,संजय गुप्ता,निक्की देवी,पृथ्वी सिंह चौहान, पंकज रोघा,नवबहार चौधरी,हीरालाल,रामोतार चौधरी, प्रकाश लोढ़ा, मातादीन बिजार्निया,नरेश गुप्ता, रविकांत जोशी हरसौली, राजेंद्र कुमार, रिंकू गुप्ता, घनश्याम दास, श्यामलाल शर्मा, चेलाराम लोढ़ा,तनूज शर्मा, देवेंदर कुमार,अभिषेक, प्रथम डाटा,महेश वासु ,जलेसिंह ,इस्माइल खां,हरि सिंह सोनी,वेदप्रकाश कौशिक, कैलाश वासु,महेश वासु,अभिषेक हेड़ाऊ समेत अनेको लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button