गोड्डा

बेलटीकरी स्कूल परिसर से समरसेबल व स्टार्टर की चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अब चोर स्कूलों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलटिकरी का है, जहां बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर से समरसेबल और स्टार्टर की चोरी कर ली। इस घटना के बाद विद्यालय में पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे लगभग 158 बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संचालन पर भी संकट खड़ा हो गया है।प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में सभी व्यवस्था पहले सामान्य थी, लेकिन छुट्टियों के दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर समरसेबल और स्टार्टर को उखाड़ ले गए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। लगभग 6 माह पहले भी इसी तरह की चोरी की घटना स्कूल में घट चुकी है। जिस कारण विद्यालय प्रशासन लगातार असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थानों पर चोरी होना बेहद चिंताजनक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button