गोड्डा
अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन डटे रहे कर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ जिला इकाई के आह्वान पर पलाश जेएसएलपीएस के स्तर 5 से स्तर 8 तक के सभी कर्मी 25 नवम्बर को शहीद स्थल परिसर में अपनी छः सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन भी डटे रहे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मियों की एन एम एम यू पॉलिसी, आंतरिक पदोन्नति राज्य कर्मी का दर्जा, वेतन वृद्धि गृह जिला एवं प्रखंड में स्थापना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिनके समाधान के लिए कई बार विभागीय स्तर पर पहल की गई, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हड़ताल के कारण पलाश जेएसएलपीएस से जुड़े सभी गतिविधियां, ग्रामीण विकास कार्य, आजीविका संवर्धन कार्यक्रम, समूह संचालन तथा आजीविका प्रबंधन से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ पूर्णतः ठप हो गई हैं, जिससे विभिन्न योजनाओं और लाभार्थियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार एवं विभाग उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लेते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते वार्ता कर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण विकास एवं आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हो सकें। दौरान जिला अध्यक्ष वासुदेव पंडित, सचिव डोली कुमारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार शाह, संजीव भगत, शाहिद इकबाल, अख्तर अंसारी पवन सिंह, रेखा कुमारी, देशबंधु राकेश, प्रेम प्रकाश, शमीम अख्तर, शरद चंद्र झा, कल्याणी कुमारी, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, दिवाकर मंडल आदि मौजूद थे।



