अमेठी

ब्लाक व सीएचसी परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। सोमवार को हुई जिलाधिकारी संजय चौहान के कड़ी कार्रवाई के चलते सीएचसी तथा खंड विकास कार्यालय परिसर में मतदाता हेल्थ डेस्क की स्थापना हो गई है। अमेठी विकासखंड कार्यालय में नए खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार के कार्यभार संभालते ही परिसर में हेल्प डेस्क की स्थापित कर दिया गया है। जिस पर ब्लॉक कार्यालय आने वाले मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरने व जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कोहरा गांव में जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा की गई कार्यवाही से तहसील के सभी विभागों के अधिकारी चौकन्ने हो गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में भी मतदाता हेल्थ डेस्क की स्थापना हुई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया अस्पताल आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फार्म भर कर जमा करने की सलाह दी जा रही है। वहीं सरायखेमा गांव में पंचायत सचिव हेमंत पांडेय ने गांव के सभी बीएलओ के साथ एसआईआर फार्म बंटवाकर भरवाया। उनके साथ कोटेदार शैल चौहान ने फार्म भरवाने में सहयोग किया। वहीं लाउडस्पीकर से पूरे गांव में एनाउंसमेट कर एसआईआर फार्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को फार्म का वितरण शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button