मथुरा

SSP श्लोक कुमार ने वृंदावन को जाम से राहत और श्रद्धालुओं की मदद के लिए खोले

पांच जगह पुलिस बूथ खुले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में बदहाल हो चुकी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने की कोशिश में यातायात पुलिस ने ठाेस पहल करते हुए शहर के पांच जगहों पर यातायात पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए हैं। इन बूथों पर श्रद्धालु पर्यटकों की सहायता के लिए पीए सिस्टम के साथ सीसीटीवी लगाए हैं। ताकि पुलिसकर्मी वाहन चालकों को दिशा निर्देश देने के साथ यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाकर श्रद्धालु-पर्यटकों को राहत दे सकें।
छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग पर स्थापित यातायात पुलिस सहायता बूथ का एसएसपी श्लोक कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोकार्पण किया। शहर के पांच पाइंटों पर स्थापित किए ये यातायात पुलिस सहायता केंद्र शनिवार से आरंभ हो गए। इन बूथों के स्थापित करने के साथ यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो श्रद्धालु पर्यटकों की मदद के लिए हर समय तैयार रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन बूथों पर पुलिस कड़ी सुरक्षा के लिए नजर बनाए रखेगी और यातायात व्यवस्था पर भी नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी। लोकार्पण करते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा वृंदावन की यातायात की समस्या को देखते हुए पांच स्थानों पर ट्रैफिक बूथ आवास कंपनी के सीएसआर फंड से स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर आधुनिक उपकरण लगाए हैं। यातायात पुलिसकर्मियों के बैठने के साथ यातायात नियंत्रण को कक्ष बनाए हैं। बूथ में पीए सिस्टम के माध्यम से स्थानीय लोगों को जानकारी व सूचनाएं दी जाएंगी। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। वृंदावन की यातायात व्यवस्था को सुधारने में ये बूथ कारगर साबित होंगे। छटीकरा तिराहा, रुक्मिणी विहार की मल्टीलेवल पार्किंग, जिला संयुक्त चिकित्सालय तिराहा, कैलाश नगर मोड़, पानीगांव संपर्क मार्ग पानीघाट तिराहा पर यातायात पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी यातायात मनोज कुमार यादव, सीओ यातायात प्रीतम सिंह, सीओ सदर संदीप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे, यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार, वृंदावन जोन प्रभारी अशोक कुमार पांडे मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button