बागपत

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर SIR अभियान में तेजी, डीएम अस्मिता लाल ने दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल ने विधानसभा बागपत-52 के अंतर्गत विकासखंड बागपत और पिलाना में बैठक आयोजित की।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों और संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में बीएलओ (BLO) को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्रों को तेजी से अपलोड किया जाए, ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में गति लाई जा सके और जिले में एक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो पाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button