बरेली

एनफोर्समेंट ऑफिसर की परीक्षा को चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की कर्मचारी भविष्य निधि संगठनों में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर और एनफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट ऑफिसर पोस्ट के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक संपन्न होगी। इसमें कुल 7033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह 8:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई। चेकिंग के बाद उनका प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए बरेली इंटर कॉलेज, बरेली कॉलेज ब्लॉक ए, ब्लॉक बी, ब्लॉक डी, ब्लॉक ई, लायंस रोहिल्ला इंटर कॉलेज, शांति अग्रवाल इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए और ब्लॉक बी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक ए और ब्लॉक बी, तिलक इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, एमबी इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button