खैरथल

नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ आरम्भ सड़क पर बाधा बने सामानो की किया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : नगर परिषद खैरथल द्वारा गुरुवार शाम को शहर में चलाए गए विशेष अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनि मंदिर से लेकर गुप्ता नर्सिंग होम तक सड़क किनारे लगाए गए अनाधिकृत ठेले,रेहड़ियां, बेंच,स्टूल व बोर्ड आदि को हटाया गया। परिषद टीम ने कई दुकानदारों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
परिषद के सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क पर रखे गए अवरोधक समान जैसे लोहे के स्टैंड, बैनर,बोर्ड, ठेले, रेहड़ियां आदि को जब्त कर परिषद परिसर में जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात सुचारू रखने व नागरिकों को पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि आगे भी निरंतर रूप से अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी रहेगी। जिन स्थानों पर बार-बार अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।
अभियान के दौरान रोहित प्रधान, राजवीर, संदीप,यादराम, मनीष सहित सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मियों की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। टीम ने दुकानदारों को समझाइश भी दी कि सड़क किनारे दुकान से बाहर समान न रखें, अन्यथा अगली बार दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर परिषद प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वेच्छा से सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटा लें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button