ललितपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चलाया गृह सम्पर्क अभियान
हिंदुत्व को जोड़ने की भावना से किया जा रहा लोगो से सम्पर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष के रूप में घर-घर जाकर गृह संपर्क अभियान किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक हिंदू घरों पर संपर्क करके उन्हें हिंदुत्व की भावना को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है वहीं भारत मां का चित्र व पत्रक देकर लोगों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तालाबपुरा द्वारा शिवाजी बस्ती के स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर जनसपंर्क किया वहीं लोगो को जानकारी दी गई की वह विरोधी मानसिकताओं को छोड़कर भारत माता व देश भक्ति की भावनाओं को जागृत किया जाए व पंच परिवर्तन के बारे में बताया गया स्वयंसेवक नियमित रूप से समाज परिवर्तन और समस्याओं का समाधान करने के लिये सतत् सक्रिय रहते हैं, लेकिन शताब्दी वर्ष के पश्चात् पाँच विषयों पर सज्जन शक्ति के सहयोग से जन-जागरण के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जिन्हें पंच परिवर्तन कहा गया है।
इस मौके पर छककीलाल साहू,भरत पुरोहित,आशीष तिवारी,रामकुमार नामदेव,हर्ष नामदेव,विक्रम सेन,रामसेवक पाठक,पुरुषोत्तम नारयण चौबे,नीरज जैन,चन्द्रमा सिंह,रमेश सिंह विकास गुप्ता ऋषि साहू हरनाम सिंह पीतम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।



