गोड्डा

परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सेकेंड बीएचएमएस की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
पथरगामा। पथरगामा स्थित परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सेकेंड बीएचएमएस (सत्र 2022–27) के छात्रों की ऑर्गेनन एवं मेडिसिन विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी मजिस्ट्रेट अमरेंद्र कुमार द्वारा की गई। जिससे केंद्र पर अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित रही। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पासवान तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. उषा यादव ने परीक्षा को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button