पाकुड़

सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने किया बच्चों की प्रतिभा की सराहना

MP, MLA and Deputy Commissioner praised the talent of the children

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, पाकुड़ के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में बाल कलाकारों द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने दिशोम गुरु, माटिलो टावर एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मक क्षमता एवं कल्पनाशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायकगण तथा उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सभी पेंटिंग्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने चित्रों के माध्यम से झारखंड की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर रहे हैं, जो राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम में अंशु कला केंद्र के बच्चों ने भी अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया। सांसद व विधायक एवं उपायुक्त ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button