जयपुर
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार
जयपुर की कविता चौधरी को मिला पर्यावरण मित्र पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर : पर्यावरण शिक्षण केंद्र (सी.ई.ई.) द्वारा वर्ष 2013 से अर्थियन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर पर विप्रो के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालयों के लिए एक गतिविधि आधारित सस्टेनेबिलिटी शिक्षण कार्यक्रम है जिसमें विद्यालय जल, जैव विविधिता और कचरा विषय पर कार्य करते हैं। विद्यालय अपनी कार्ययोजना और उपलब्धियों को रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते है। इसी क्रम में सी.ई.ई. द्वारा ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया। निर्णयकर्ताओं के द्वारा मूल्यांकन करने के पश्चात् क्षेत्रीय व् राष्ट्रीय स्तर पर सात राज्यों से 34 कुल विद्यालयों एवं शिक्षकों का चयन किया गया आज हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित किया गया।
राजस्थान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवगुडा जालसू जयपुर की जीव विज्ञान व्याख्याता कविता चौधरी को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से नवाजा गया
विद्यालय स्टाफ और ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की स्थानीय शिक्षिका ने विद्यालय का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है


