राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव कार्यक्रम जारी, नामांकन कल दोपहर होगा

लखनऊ। यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 14 दिसंबर को अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आज शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया।
13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, 13 दिसंबर को ही शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे।
प्रस्तावक के रूप में सीएम योगी हो सकते हैं शामिल-प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button