बाराबंकी

दो दिवसीय पावर एंजेल्स’ संदर्भदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बारांबंकी। मसौली ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मसौली में चल रहे दो दिवसीय पावर एंजेल्स’ संदर्भदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर मे बालिका शिक्षा एवं मीना मंच से संबद्ध समता हेतु विशेष परियोजना के अंतर्गत विकासखंड मसौली के संदर्भदाताओं हेतु आयोजित पावर एंजेल्स सशक्तीकरण प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र, मसौली  में अत्यंत सुव्यवस्थित, उद्देश्यपरक एवं प्रेरणास्पद वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, जीवन-कौशल संवर्धन, नेतृत्व क्षमता निर्माण तथा सामाजिक समता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान ‘प्रगति के पंख’ एवं ‘अरमान’ मॉड्यूल, शिक्षक संदर्शिका तथा टूल–10 से संबंधित विषयवस्तु पर गहन एवं विस्तृत विमर्श किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संदर्भदाताओं को इस योग्य बनाना था कि वे मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना का प्रभावी रूप से संचार कर सकें।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  जैनेंद्र कुमार  ने प्रेरणादायी संबोधन में कहा—मीना मंच केवल एक कार्यक्रम नहीं, अपितु बालिकाओं को आत्मनिर्भर,अधिकार-सचेत एवं नेतृत्वक्षम बनाने का सशक्त माध्यम है। पावर एंजेल्स के रूप में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यूनिसेफ से पधारे प्रहलाद पीटर ने मीना मंच को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने पर बल देते हुए सभी सहभागियों के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में  वैशाली गुलसिया एवं  राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सहभागियों को विषयवस्तु से भली-भांति परिचित कराते हुए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित कराने में  ब्लॉक मीना मंच नोडल  शिल्पी वर्मा, गरिमा मिश्रा तथा ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक  विनोद वर्मा जी की सक्रिय एवं प्रेरक उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button