बाराबंकी
कन्हैया डोल का जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव मे कन्हैया डोल का जुलूस परंपरागत एवं उल्लास के साथ निकाला गया जुलूस के दौरान भगवान श्री कृष्ण के भक्त जय-जय कार के नारे लगाते हुए चल रहे थे इससे पूरा क्षेत्र भक्त में सरोवर हो गया जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मसौली पुलिस फोर्स मौजूद रही ।
जन्माष्टमी की अष्टमी के मौक़े पर शनिवार को ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला पूरब टोला स्थित हनुमान मंदिर से कन्हैया डोल, उठाया गया जो बडी चौक, हरिजन बस्ती,मढ़ीटोला,नालीपर, मंझपटिया,बकसोर टोला होते हुए देर शाम पूर्वी मैय्या मन्दिर पर जाकर समाप्त हुआ।तथा कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुलूस में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपनिरीक्षक आदित्य गौतम, राम नायक सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
इस मौके पर रामखेलावन यादव ,ननकऊ यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, रमेश यादव, कल्लूराम यादव, विजय कश्यप ,दिलीप यादव, जगत वर्मा सुरजन मास्टर, राहुल यादव, अंकित यादव, नितिन यादव, बाबी यादव, शौरभ यादव, सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।



