खैरथल

धर्माचरण और क्षमा भाव से देश की तरक्की सम्भव :मोहन भगत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: स्वामी होतूराम साहिब दरबार के संत मोहनलाल भगत ने कहा की संतों के प्रवचन के श्रवण से जीवन के बदलाव के साथ-साथ इंसानियत एवं मानवता का संचार होता है। संतों के वचन को दिलों में उतारना चाहिए,संतों की कृपा से ही अपना सभी कार्य सफल होता है। धर्म और क्षमा भाव से देश की तरक्की संभव है। ये प्रवचन संत मोहनलाल भगत ने आनन्द नगर कॉलोनी स्थित स्वामी होतूराम साहिब दरबार में सोमवार को स्वामी होतूराम साहिब के शनिवार को आयोजित  बरसी उत्सव के तहत आयोजित सतसंग प्रवचन कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि संत ही सब समाज को प्रकाश देने वाला है। भौतिक सुखों को त्याग कर ईश्वर भक्ति में रम जाने का आह्वान किया।
इस दौरान दरबार साहिब मोठूका के संत लाल भगत, अजमेर के भजनोपदेशक अशोक घायल,लालचंद बच्चानी ने भी सतसंग व प्रवचनों के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। सोमवार को आयोजित बरसी उत्सव के दौरान आयोजित सतसंग प्रवचन के बाद दोपहर 12:30 बजे ध्वजारोहण के बाद दोपहर एक बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे आगरा,जयपुर, अजमेर सहित आसपास के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर में होतुराम साहिब की प्रतिमा के साथ ही समाधियों के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सायं 6 बजे सतसंग प्रवचन के बाद आरती की गई।
साय 7 बजे सत्संग प्रवचन के बाद पल्लव पाकर बरसी महोत्सव का समापन किया गया इस दौरान सेवादारी बेबी दीदी जयपुर, चिम्मनलाल तिनानी,हरीश भगतानी मोठूका,आतुमल बच्चानी, राजू भगत, पिकू लालवानी, जीतू भगत, गोरधनदास कटारिया, वासदेव दरियानी,रमेश नांगल मोजिया,देवीदास भगत,विजय मंघवानी, पूर्व पार्षद राजेश वासु,नंद भगत,श्रवण आडतानी, राहुल माखीजा, मनीष भगतानी, दीपू चांदवानी,वरुण खजनानी,जगदीश असरानी,कुंदन करमचंदानी,भरत, उमेश, कन्नू, पवन, भरत, रवि,विनय,नंदलाल,नंदी, राजा मंगलानी, रामावतार मोटूका, राजू मोटूका मुकेश केवलरामानी,सहित महिला मंडल से लीलादेवी तिनानी, मोहिनी लालवानी देविका रामचंदानी, हरि कटारिया बेबी दीदी,सीता देवी ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button