ललितपुर
बेवसाइड पर हो सकेंगे राशन कार्ड के काम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ के पत्र का हवाला देते हुये बताया कि जिले के सभी राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि खाद्य तथा रसद विभाग की विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेने पर आम जनमानस हेतु राशनकार्ड से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं यथा राशनकार्ड विभाजन हेतु आवेदन, यूनिट स्थानान्तरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड स्थानान्तरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड समर्पण हेतु आवेदन, यूनिट निरस्तीकरण हेतु आवेदन तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड की मुखिया परिवर्तन हेतु आवेदन उपलब्ध करायी गयी है, जिनके माध्यम से आवेदक अपने राशनकार्ड से सम्बन्धित इन सेवाओं हेतु अपने राशनकार्ड नम्बर तथा राशनकार्ड से लिंक्ड मोबाइल नम्बर के माध्यम से लॉगिन कर आधार आधारित ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन के पश्चात् आवेदन कर सकेंगे। इन सुविधाओं हेतु अब राशनकार्ड धारकों को अनावश्यक आपूर्ति कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक उपरोक्त सुविधाओं हेतु स्वयं आवेदन कर सकेंगे तथा इनके आवेदन सक्षम प्राधिकारियों के लॉगिन पर स्वयं प्रदर्शित हो जाएंगे तथा सक्षम प्राधिकारियों द्वारा नियमानुसार प्राप्त आवेदनों को 15 दिन के भीतर निस्तारित किया जाएगा।



