ललितपुर

मंसूरी समाज के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाएगी जिला मंसूरी समाज समिति

16 नवंबर को डीएम-एसपी को सौंपेगी ज्ञापन

बैठक में सामाजिक एकजुटता, स्वास्थ्य शिविर, जनगणना और जरूरतमंदों को कंबल वितरण सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला मंसूरी समाज समिति रजिस्टर्ड की एक आवश्यक बैठक उप कोषाध्यक्ष शकील मंसूरी के निवास बड़ापुरा में समिति के संरक्षक हाजी शब्बीर मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के हितों, संगठन की सक्रियता और सामाजिक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 नवंबर 2026 को संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इसमें ललितपुर जनपद के मंसूरी समाज के लोगों के साथ कथित भेदभाव किए जाने की शिकायत उठाई जाएगी। साथ ही प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठकों में संस्था के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जिला मंसूरी समाज समिति ललितपुर जनपद में मंसूरी समाज की एकमात्र पंजीकृत संस्था है, जो संविधान एवं नियमों के तहत संचालित है। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि दुर्घटनाओं में मृत पाए जाने वाले लावारिस मुस्लिम व्यक्तियों का प्रशासन के सहयोग से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराने में संस्था सहयोग करेगी। इसके अलावा ललितपुर नगर के पांच वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्र के छह वार्डों में मंसूरी मुस्लिम समाज की जनगणना जल्द प्रारंभ की जाएगी। समाज के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित वार्डों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित करने के साथ आगामी सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय परिवारों को निशुल्क कंबल बांटने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में बताया गया कि संस्था के पदाधिकारी 26 नवंबर को अजमेर शरीफ दरगाह की जियारत एवं दुआ के लिए रवाना होंगे तथा 28 नवंबर को वापस लौटेंगे। इस अवसर पर संरक्षक हाजी शब्बीर मंसूरी, अब्दुल हनीफ मंसूरी, अध्यक्ष अब्दुल जाकिर मंसूरी, महामंत्री अंसार मंसूरी, कोषाध्यक्ष मोहसिन मंसूरी, जिला संयोजक अब्दुल नासिर मंसूरी, उपकोषाध्यक्ष शकील मंसूरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रईस मंसूरी उपस्थित रहे। वहीं संरक्षक अजीज मंसूरी ने फोन के माध्यम से सहभागिता की। इसके अलावा उपसचिव ताहिर मंसूरी, सहसंयोजक नूर मोहम्मद मंसूरी, अनवर बड़कुल मंसूरी, सिद्दीक मंसूरी ठेकेदार तालबेहट, हजरत मंसूरी धनवाड़ा, जमील मंसूरी बिरधा, महबूब मंसूरी बार, वहीद मंसूरी मड़ावरा, इरशाद मंसूरी महरौनी, सलीम गुडडू मंसूरी, हुसैन मंसूरी, नवाब मंसूरी खजुरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक अब्दुल नासिर मंसूरी ने किया, जबकि अंत में उपकोषाध्यक्ष शकील मंसूरी ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button