ललितपुर
शादी हो चुकी महिलाओं का नाम स्थानान्तरित होगा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के पत्र का हवाला देते हुये डीएसओ उमेश मिश्रा ने जिले के राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि विवाह हो जाने की स्थिति में महिला लाभार्थियों के नियमानुसार अन्य जनपदों अथवा जनपद के अन्य क्षेत्रों में/ उनके ससुराल में प्रचलित राशनकार्ड में यूनिट स्थानान्तरित कराये जाने की सुविधा विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अतएव विवाहित महिलाएँ अपना यूनिट अपने ससुराल के राशनकार्ड में ऑनलाइन स्थानान्तरित कराकर ऑनलाईन कराये ताकि उन्हें मायके से यूनिट कटवाकर ससुराल में जोड़े जाने संबंधी अनावश्यक परेशानी न हो और उनका यूनिट ससुराल के राशनकार्ड में जोड़ा जा सके।



