गाजियाबाद

लोनी: मीरपुर हिन्दू गांव में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना, गेट पर लगाया ताला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी विकास खंड क्षेत्र के मीरपुर हिन्दू गांव में बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अचानक आसपास के गांवों के दर्जनों किसान और ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड स्थल पर पहुंचे और परियोजना के विरोध में गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड बनने से क्षेत्र में प्रदूषण, रोग और जलस्रोतों के दूषित होने का खतरा बढ़ जाएगा।
धरने में गिलहरी मडार, मोनू प्रधान, राजबीर पचायरा, ललित गुर्जर, मोनू त्यागी, नितिन त्यागी, विक्की त्यागी, लवी त्यागी, श्याम चौहान, राहुल गुर्जर सहित आसपास के कई गांवों के किसान मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ग्रामीणों की सहमति के बिना यह परियोजना शुरू कर दी है, जबकि गांव के पास पहले से ही आबादी, स्कूल और खेती वाली जमीनें हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही आस-पास के सभी गांवों की संयुक्त पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड की स्थान चयन प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का स्वतंत्र सर्वे कराए बिना कार्य आगे न बढ़ाया जाए।
धरने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button