रामगढ़

नाबालिक युवती के यौन शोषण के मामले में दो गिरफ्तार,भेजा जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विगत तिथि 06 जनवरी को रकुवाजारा गांव की एक नाबालिक युवती के साथ दो युवकों के द्वारा जबरदस्ती यौन शोषण करने की घटनाकारित की गई थी। इस संदर्भ में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर गोला थाना कांड संख्या 04 /2026, धारा 65 (1)/ 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज करते हुए। पीड़िता का चिकित्सीय जाँच कराया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए। रामगढ़ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हए। लगातार छापामारी कर घटना घटित होने के 24 घण्टे के अन्दर कांड के नामजद अभियुक्तों विकास टुडू, उम्र 21 वर्ष एवं नारायण टुडू उम्र 29 वर्ष। दो व्यक्ति का घर रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र निवासी है। विकास टुडू एवं नारायण टुडू गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
छापामारी दल में मुख्य रूप से पुलिस पदाधिकारी कर्मी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button