
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर की नई अनाज मंडी में लगने वाली अस्थाई प्याज मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीजन के अंतिम दिनों सभी व्यापारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन बडी धूमधाम से किया गया।
प्याज व्यापारी रिंकेश यादव ने बताया की भंडारे में सुबह ग्यारह बजे कन्या भोज के बाद आमजन के लिए सब्जी,पूरी व हलवे का प्रसाद वितरण किया गया!इस मौके पर व्यापारियों सहित प्याज लेकर आये किसान, पल्लेदारो, वाहन चालकों सहित अन्य लोगो ने प्रसाद लिया।


