सांसद केएल शर्मा आज से रायबरेली-अमेठी दौरे पर
सलोन में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, अमेठी में एस आई आर-मनरेगा पर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी /रायबरेली। सांसद किशोरी लाल शर्मा चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली में रहेंगे।
इस दौरान वे सलोन में एक ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करेंगे और अमेठी में एसआईआर तथा मनरेगा से संबंधित बैठकें करेंगे।
सांसद शर्मा अपनी विकास निधि से सलोन विद्युत विभाग को एक ट्रांसफार्मर प्रदान करेंगे। इस ट्रांसफार्मर के उद्घाटन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
अमेठी में सांसद एसआईआर और मनरेगा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करना और जनसमस्याओं का समाधान खोजना है।
यह प्रवास कार्यक्रम जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों के निरीक्षण और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर केंद्रित रहेगा।

