
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। सोमवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव पथरगामा के रानीपुर गांव पहुंचे। मृतक पप्पू अंसारी के शोकाकुल परिजनों से मिले। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी सरकारी सुविधाएं एवं लाभ इस परिवार को मिल सकते हैं, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग पहले भी परिवार के साथ था और आगे भी व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग जारी रहेगा।
इस अवसर पर मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में दोषियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



