शामली

शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार, कच्ची शराब बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पुलिस ने नाला नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर एलम पुलिस चौकी प्रभारी विपिन मलिक पुलिस टीम के साथ बुधवार को नाला नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वह कच्ची शराब की तस्करी करते हैं और आसपास के गांवों में शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से  17 लीटर कच्ची शराब बरामद की।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अंकित पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम खेडी करमू, थाना कोतवाली शामली तथा समद पुत्र इकराम, निवासी नई गौशाला, थाना कोतवाली शामली बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button