शामली

चौसाना बिजलीघर पर 7 अगस्त को लगेगा समाधान कैंप

उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 7 अगस्त को उपकेंद्र चौसाना पर बिजली विभाग की ओर से समाधान कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में क्षेत्र के उपभोक्ता पहुंचकर बिजली से संबंधित अपनी शिकायतों का मौके पर समाधान करा सकेंगे। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से कैंप में पहुंचने की अपील की है।
बिजली विभाग की ओर से आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन, बिल में संशोधन समेत अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को सुना जाएगा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है।
विभाग ने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह 7 अगस्त को उपकेंद्र चौसाना पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं। उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखकर उसका समाधान करा सकते हैं।
अवर अभियंता आजम अकबर ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 7 अगस्त को चौसाना बिजलीघर पर समाधान कैंप लगाया जाएगा। उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button