शामली

झिंझाना क्षेत्र में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

एसओजी जवान घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। जनपद शामली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना झिंझाना, थाना बाबरी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का अंतरराज्यीय इनामी, वांछित गैंग लीडर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उसे उपचार के लिए सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर लूट, डकैती और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी फुरकान अपने एक साथी के साथ थाना क्षेत्र के गांव रंगाना के निकट स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही थाना झिंझाना, थाना बाबरी और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की घेराबंदी की।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना का दावा है कि घिरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुरकान गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कसाना, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तथा एसओजी प्रभारी राहुल सिसोदिया पर भी फायरिंग की गई। तीनों अधिकारियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वे सुरक्षित बच गए। पुलिस के अनुसार उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियों के निशान मिले हैं।
घटनास्थल से एक 9 एमएम कार्बाइन, एक 9 एमएम पिस्टल, 19 जीवित कारतूस, 10 खोखा कारतूस, 9,600 रुपये नकद तथा बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार फुरकान पर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके विरुद्ध शामली, सहारनपुर और बागपत जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर और गैंग डी-8/2015 का गैंग लीडर था। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। न्यूज postar बना दो सियासती हल्लाबोल logo के साथ बना दो 05,08,2026 दिन बुधवार पूरी खबर के साथ बनाओ और सभी फोटो साफ आने चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button